फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पीएम मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट करने पर फंसा डीएम का पेशकार, PMO तक मचा हड़कंप

Fri, 13 Oct 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक एकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो डालने में हरिद्वार के डीएम का पेशकार फंस गया है। इस फोटो को लेकर पीएमओ तक हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, कहीं से यह पोस्ट पीएम की सोशल मीडिया टीम को मिल गया, तो उन्होंने पड़ताल शुरू कर दी। इससे हरिद्वार जिला प्रशासन में खलबली मच गई। डीएम ने मामले की जांच कमेटी से करवाने की बात कही है। उधर, पेशकार ने अपने बच्चे की गलती से पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने की बात कही है।

हरिद्वार के रहने वाले सुदेश कुमार जिलाधिकारी दीपक रावत के पेशकार हैं। बृहस्पतिवार को सुदेश कुमार के फेसबुक एकाउंट पर एक फोटो नजर आई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के साथ छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया टीम को मिली फोटो

इस आपत्तिजनक पोस्ट पर एक के बाद एक लाइक और शेयर होने लगे। कहीं से यह पोस्ट प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया टीम को मिल गई। उन्होंने पड़ताल की तो मालूम चला कि फेसबुक एकाउंट होल्ड हरिद्वार के डीएम का पेशकार है।

सरकारी सेवक के इस प्रकार पोस्ट डालने की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में उत्तराखंड के आला अधिकारियों से इस बाबत पूछताछ की गई। डीएम हरिद्वार दीपक रावत ने मामले की जानकारी मिलने की बात कही।

यह भी कहा कि शुक्रवार को इस सिलसिले में एक जांच कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें एनआईसी के आईटी एक्सपर्ट भी रहेंगे। 15 दिन के भीतर रिपोर्ट लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी पेशकार सुदेश कुमार का कहना है कि बच्चे की गलती से यह फोटो फेसबुक पर अपलोड हो गया है। उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें