फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर उत्तराखंड भाजपा ने PM मोदी को बनाया सीएम

Wed, 29 Mar 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
twitter - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर की गई एक पोस्ट ने भाजपा की फजीहत करा दी।
विज्ञापन


इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर है, जिस पर न्यू इंडिया का जिक्र किया गया है। लेकिन गलती से इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी लिखा गया है।

इसके बाद कई घंटे तक यूजर्स ने ट्वीट कर गलती का अहसास कराया, लेकिन खबर लिखे जाने तक इसमें सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन

@BJP4UK के नाम से बना है अकाउंट

twitter
पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के तमाम बड़े नेता अपने ट्विटर अकाउंट से हर दिन ट्वीट कर जनता से जुड़े रहते हैं। इसकी अहमियत समझते हुए सभी राज्यों में भाजपा के भी ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट बनाए गए हैं।

उत्तराखंड भाजपा का ऑफिशियल अकाउंट @BJP4UK के नाम से बना हुआ है।

मंगलवार को इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली एक पोस्ट डाली गई। इसमें पोस्ट करने वाले ने प्रधानमंत्री के बजाय लिखा, ‘माननीय मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र मोदी।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें