फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ छल कर रही है मोदी सरकारः हरीश रावत

Wed, 21 Jun 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
harish rawat - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान को किसान विरोधी बताया जिसमें उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी का मामला राज्यों के स्तर का है। उन्होंने केंद्र सरकार को जुमलों की सरकार बताते हुए कहा कि जितने भी वादे इस सरकार ने किए थे वे सारे हवाई साबित हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि अगस्त तक सरकार ने किसानों के हित में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस दोबारा समीक्षा कर केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ने की घोषणा करेगी। 

किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर लक्सर में सांकेतिक उपवास करने के बाद हरिद्वार पहुंचे रावत हाईवे  स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब जनकल्याण के लिए काम किया जा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि न तो गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये आए न किसानों का कर्जा माफ हुआ और न ही उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हुई बल्कि यूपीए सरकार की तुलना में किसानों की आमदनी एनडीए सरकार के कार्यकाल में 25 प्रतिशत तक कम हो गई है।

पिथौरागढ़ के किसान सुरेंद्र सिंह के आत्महत्या करने के मामले में राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई भी मदद की घोषणा नहीं किए जाने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 
Trending Videos
विज्ञापन

दर्शनिक सरीखे अध्यक्ष रहे किशोर

किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo
पत्रकारों ने जब हरीश रावत का ध्यान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के उस बयान की तरफ दिलाया जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके सुझाव के बाद भी हरीश रावत ने मुख्यमंत्री रहते किसानों के कर्ज माफ नहीं किए तो रावत ने कटाक्ष किया कि किशोर उपाध्याय दार्शनिक सरीखे अध्यक्ष रहे।

उन्होंने कहा कि  मैं सड़क पर चलने वाला उनका अनुचर था। उन्होंने जो सलाह दी थी उसे भले ही माना न गया हो लेकिन राज्य के हालात को देखते हुए उन्होंने किसानों का बिजली का सरचार्ज माफ कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें