फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में धूमधाम से मनाई गई नर-नारायण जयंती

Fri, 28 Jul 2017 04:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
badrinath dham
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को नर-नारायण जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय भक्तों ने भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया। देश के अंतिम गांव माणा के समीप लालढुंगी नामक स्थान से भगवान नर-नारायण की भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को भगवान नर और नारायण की प्रतिमाओं को पालकी में बैठाकर माणा गांव में स्थित माता मूर्ति मंदिर तक ले जाया गया। आचार्य ब्राह्मणों द्वारा नर-नारायण की प्रतिमा पर मंत्रों से शक्ति चढ़ाई गई।  सुबह ग्यारह बजे पूजा-अर्चना के बाद नर-नारायण भगवान की उत्सव यात्रा आयोजित की गई। माणा गांव होते हुए भगवान की डोली ने बदरीशपुरी का भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। 

इस दौरान तीर्थयात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान नर-नारायण से मनौतियां मांगी। यात्रा में तीर्थयात्रियों, वेदपाठियों के साथ ही देश के अंतिम गांव माणा और बामणी गांव के ग्रामीणों ने भी भाग लिया। अपराह्न तीन बजे उत्सव डोली जैसे ही बदरीनाथ धाम परिसर में पहुंची तो यहां बदरीनाथ के जयकारों से धाम गुंजायमान हो उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें