फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजजात में जगेगी पर्यावरण संरक्षण की अलख

Mon, 04 Aug 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बनने के बाद शुरू हो रही प्रथम नंदा देवी राजजात यात्रा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी।
विज्ञापन


नंदासैंण में प्रदेश की महिलाएं करेंगी पौधरोपण
इसके लिए विशेष प्रकार के छाता बनाए गए हैं। साथ ही नंदा राजजात यात्रा से पहले दिन नंदासैंण में प्रदेश की महिलाएं पौधरोपण करेंगी, जिसके बाद यात्रा में शामिल होंगे।

गांधी रोड स्थित होटल द्रोण में रविवार को नंदा देवी राजजात सेवा समिति की पत्रकार वार्ता में महासचिव कल्याण सिंह रावत ‘मैती’ ने कहा कि 280 किलोमीटर लंबी इस पैदल यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 18 अगस्त से शुरू हो रही यात्रा के दौरान 19 पड़ाव आएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए टीएचडीसी ने 1000 इको फ्रेंडली छाता बनाए हैं। इसमें पर्यावरण संरक्षण के संदेश लिखे गए हैं।

नंदा स्मृति वन में रोपे जाएंगे पौधे
यात्रा से पहले 17 अगस्त को समिति की महिलाएं नंदासैंण स्थित नंदा स्मृति वन में पौधरोपण करेंगी। कल्याण सिंह रावत ने बताया कि साल 2000 में यहां पौधरोपण किया गया था।

आज यहां 15 हजार बांज के पेड़ हैं। यात्रा के बाद फोटोग्राफरों के लिए दो वर्गों में प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। यात्रा में शामिल होने वाली देवी-देवताओं की डोली का पूरा ब्यौरा भी नोट किया जाएगा।
विज्ञापन


यात्रा में होने वाली पूजा के लिए करीब 80 हजार रुपए की पूजा सामग्री समिति दे रही है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह कुंवर, अविनाश जोशी आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें