फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना ने किया बच्ची से रेप, पिता की करतूत छिपाने के लिए मां ने पार की हदें

Sun, 07 Jan 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rape victim - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

आरोप है कि नाना ने अपनी नातिन के साथ दुष्कर्म किया है और यह आरोप खुद नाबालिग मासूम ने लगाया है। पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई, लेकिन इस दर्दनाक वाक्ये के बारे में जानकर भी मां का दिल नहीं पसीजा। मां ने भी बेटी का साथ नहीं दिया।

विज्ञापन


गोवा में दर्ज नाबालिग से रेप के मामले में दून पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी से नाना ने रेप किया है।

वहीं, बच्ची मां ने भी मामले को दबाने में अपने पिता का पूरा साथ दिया था। शुक्रवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए गए। आज पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा सकता है।

विज्ञापन

पीड़िता के बयान दर्ज करा दिए गए

रेप - फोटो : SELF
पुलिस ने नाना पर दुराचार का आरोप लगाने वाली पीड़िता के शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज करा दिए हैं। कुछ समय पूर्व पिता अपनी बेटी को लेकर रायपुर स्थित ससुराल पहुंचा था।

बाद में वह नौकरी करने के लिए गोवा चले गया। पिता का आरोप है कि इसी दौरान बच्ची से उसके नाना ने जबरदस्ती की। उसने अपनी मां को नाना की करतूत बताई। बच्ची की मां ने भी अपने पिता का पक्ष लिया और बच्ची को चुप करा दिया।

कुछ समय बाद बच्ची का दून के एक स्कूल में दाखिला करा दिया गया। कुछ समय बाद पिता बच्ची को लेकर गोवा चले गए। वहां स्कूल में बच्ची ने यह बात अन्य लोगों को बताई, जिसके बाद मामला सामने आया।
 
विज्ञापन

नाना और बच्ची की मां के खिलाफ जीरो में मुकदमा दर्ज

कोर्ट - फोटो : amar ujala
पीड़िता के पिता ने गोवा में आरोपी नाना और बच्ची की मां के खिलाफ जीरो में मुकदमा दर्ज कराया, जो विवेचना के लिए दून भेजा गया है।

शनिवार को गोवा से आए एनजीओ सवेरा के पदाधिकारियों ने मामले में धीमी गति से कार्रवाई पर असंतोष जताया। रायपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या पर लेकर विवेचना शुरू कर दी। इसी बीच गोवा की एनजीओ सवेरा की संचालिका तारा केरकर पीड़ित परिवार के साथ देहरादून आ गईं।

रायपुर पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में 164 के तहत पीड़िता के बयान कलमबंद करा दिए। एनजीओ संचालिका तारा केरकर का कहना है कि पीड़िता काफी समय से गुमसुम थी। काफी दिनों के प्रयास के बाद पीड़िता ने अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें