फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारनाथ' को लेकर नहीं थम रहा बवाल, अब नमाज अदा करने को लेकर उठ रही ये मांग

Thu, 15 Nov 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
kedarnath
विज्ञापन

केदारनाथ फिल्म को लेकर बवाल नहीं थम रहा है। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने फिल्म केदारनाथ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। वे इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजेंगे।

विज्ञापन


धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि प्रज्ञा कपूर निर्मित और अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म केदारनाथ वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई त्रासदी पर आधारित है। गत 30 अक्तूबर को फिल्म का टीजर व पोस्टर जारी किया गया है। 

इसमें जो तथ्य सामने आए हैं, वह घोर आपत्तिजनक और हिंदू समाज की आस्था पर प्रहार करने वाले हैं। नायक को केदारनाथ क्षेत्र में अन्य लोगों के साथ नमाज अदा करते हुए भी दिखाया गया है।
विज्ञापन


केदारनाथ धाम के रास्ते में नमाज अदा करने वाला दृश्य समझ से परे है। केदारनाथ धाम को माध्यम बनाकर फिल्म में प्रेम प्रसंग और अश्लीलता दिखाने से धर्म संघ से जुड़े लोगों में आक्रोश है। लिहाजा तत्काल फिल्म को प्रतिबंधित किया जाए।

विज्ञापन

वहीं केदारनाथ फिल्म का ट्रेलर आते ही संतों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने फिल्म में अश्लील दृश्यों के साथ अभिनेत्री की भूमिका होने का विरोध किया है। संतों ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म को उत्तराखंड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया तो चलने नहीं दिया जाएगा और तोड़फोड़ आदि की जिम्मेदारी सरकार की होगी। वहीं फिल्म में मुस्लिम अभिनेत्री को लेने के मामले में भी उन्होंने सवाल उठाए हैं। 

बता दें कि, विश्व हिंदू परिषद ने भी आरोप लगाया कि हिंदू धार्मिक मान्यता पर कुठाराघात के उद्देश्य से काल्पनिक कहानी पर आधारित फिल्म केदारनाथ को बनाया गया है, जिसे उत्तराखंड में रिलीज न करने की मांग की गई है।  

भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने भी हाल ही में जारी केदारनाथ फिल्म के ट्रेलर को लेकर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट डाली है, जिस पर बड़ी संख्या में कमेंट्स आए हैं और ज्यादातर ने उनके उठाए सवालों पर सहमति जताई है।

फेसबुक पर डाली गई अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वर्ष 2013 की त्रासदी पर बनाई जा रही फिल्म को लेकर खासा उत्साह था, लेकिन वो अब आशंकाओं में तब्दील होता दिख रहा है।

फिल्म के जारी एक मिनट 39 सेकंड के टीजर व पोस्टर में केदारनाथ की तबाही और नायक-नायिका के बोल्ड सीन, नायक के नमाज अदा करने को भाजपा नेता ने हिंदू मान-मर्यादाओं और प्रतीकों के साथ खिलवाड़ करार दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें