फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: PDF नेता नैथानी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा, सिंबल का इंतजार

Sun, 22 Jan 2017 01:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड में सरकार की मजबूत सहयोगी पीडीएफ के नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ने देवप्रयाग विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा है। हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से उन्हें सिंबल नहीं मिला है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की सरकार में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी को कांग्रेस का सबसे विश्वस्त सहयोगी माना जाता रहा है। 2012 में चुनाव के बाद निर्दलीय विधायकों का संगठन पीडीएफ के नेता बने नैथानी ने कांग्रेस सरकार को समर्थन दिया।

जब मार्च 2016 में कांग्रेस के नौ विधायक बागी हुए तब भी पीडीएफ सरकार के साथ रही तो इसमें सबसे बड़ा योगदान नैथानी का ही रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

इसी सीट से प्रदेश अध्यक्ष चाह रहे थे टिकट

किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo
इसी के चलते सीएम हरीश रावत और नैथानी में एक दूसरे के लिए भरोसा बढ़ा जिसका नतीजा हुआ कि नैथानी ने आज कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर देवप्रयाग से नामांक‌न किया।

गौरतलब है कि देवप्रयाग सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी टिकट मांग रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री हमेशा से कांग्रेस के संकट के समय के साथी की पैरवी करते रहे हैं। किशोर के ऋषिकेश सीट से लड़ने जाने के पीछे भी यही वजह मानी जा रही है। वहीं नैथानी ने पर्चा तो भर दिया है लेकिन अभी तक उन्हें कांग्रेस पार्टी से सिंबल नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें