फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: विजिलेंस ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, तीन हजार रुपये लेने का आरोप

Tue, 05 Sep 2023 07:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

एक व्यक्ति ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि उन्हें जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराना है, लेकिन मंडलीय कर निर्धारण के दफ्तर में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपक कुमार उनसे रजिस्ट्रेशन के एवज में तीन हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को तल्लीताल स्थित मंडलीय कर निर्धारण के दफ्तर में छापा मारा। टीम ने यहां कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, एक व्यक्ति ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि उन्हें जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराना है, लेकिन मंडलीय कर निर्धारण के दफ्तर में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपक कुमार उनसे रजिस्ट्रेशन के एवज में तीन हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


Bageshwar Bypoll 2023: मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पांच प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद, आठ को मतगणना
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजिलेंस प्रहलाद सिंह मीणा ने बताया कि विजिलेंस की ओर से जांच में यह शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद विजिलेंस ने मीणा के नेतृत्व में मंगलवार को उक्त दफ्तर में छापेमारी कर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। खबर लिखे जाने तक विजिलेंस की कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें