फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: रामनगर में सफारी के दौरान पर्यटकों की जिप्सी देख हमलावर हुई बाघिन, ऐसे बची जान

Wed, 26 Apr 2023 09:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)

सार

टेड़ा गेट से पर्यटकों की जिप्सी सीतावनी जोन में जंगल सफारी को जा रहा थी। ग्रासलैंड के समीप पर्यटकों को सड़क किनारे एक बाघिन दिखाई दी। बाघिन अचानक हमलावर हो गई और जिप्सी की ओर कूद पड़ी।
विज्ञापन
पर्यटकों की जिप्सी पर झपटी बाघिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में सीतावनी मार्ग पर बाघिन पर्यटकों की जिप्सी पर झपट पड़ी। हालांकि बाघिन जिप्सी के अंदर नहीं घुसी। बाघिन को लेकर वन विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर दो बजे टेड़ा गेट से पर्यटकों की जिप्सी सीतावनी जोन में जंगल सफारी को जा रहा थी। ग्रासलैंड के समीप पर्यटकों को सड़क किनारे एक बाघिन दिखाई दी। बाघिन को देखकर पर्यटकों की जिप्सी रुक गई। इस पर बाघिन अचानक हमलावर हो गई और जिप्सी की ओर कूद पड़ी।

Mussoorie: माल रोड धंसने से दून मार्ग पर गिरा ट्रक, चालक की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि बाघिन ने पर्यटकों पर हमला नहीं किया और वह जंगल की ओर चली गई। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि ग्रासलैंड क्षेत्र में एक बाघिन घूम रही है, उसके साथ बच्चे भी है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बाघिन काफी सतर्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें