फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: भारी बारिश के बाद उफान पर आया शेर नाला, तेज बहाव में गोलापुर का ग्रामीण बहा, दर्जनों वाहन फंसे

Tue, 08 Aug 2023 01:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

Nainital News: देर रात नाला उफान पर था। इस दौरान त्रिलोक सिंह अपने छोटे हाथी वाहन को शेर नाला के बीच से दूसरी तरफ ले जाने लगा। इसी कोशिश में वाहन नाले के बीच में ही बंद हो गया।
विज्ञापन
नैनीताल में उफान पर आया शेर नाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में सोमवार देर रात भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के कारण चोरगलिया में शेर नाला अचानक उफान पर आ गया। इस दौरान एक ग्रामीण नाले के तेज बहाव में बह गया। वहीं, बहाव तेज होने के कारण नाले के दोनों तरफ वाहनों की कतार भी लग गई। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, देर रात नाला उफान पर था। इस दौरान गोलापुर त्रिलोकपुर दानी निवासी त्रिलोक सिंह पुत्र स्व. शिव सिंह अपने छोटे हाथी वाहन को शेर नाला के बीच से दूसरी तरफ ले जाने लगा। इसी कोशिश में वाहन नाले के बीच में ही बंद हो गया।

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन, रामपुर में होटल हुआ जमींदोज, कई जगह रास्ते बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति त्रिलोक सिंह नाले में गिर गया और बह गया। वहीं, दूसरी तरफ उसका दूसरा साथी किसी तरह बाहर निकला और पुलिस को सूचना  दी। सुबह थाना अध्यक्ष भगवान सिंह मैहर के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम में ग्रामीण की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें