फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल : तबादले के खिलाफ आईपीएस बरिंदरजीत सिंह हाईकोर्ट गए, वरिष्ठ अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप

Sat, 01 Aug 2020 02:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के निवर्तमान एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने तबादला आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली है। याचिका में उन्होंने डीजीपी अनिल रतूडी, डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार और पूर्व आईजी (सेवानिवृत्त) जगतराम जोशी की ओर से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि उन्हें महत्वपूर्ण मामलों में निष्पक्ष जांच से रोका गया। 12 साल की सेवा में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठता के इनाम में उनके आठ तबादले किए गए।  कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमथ एवं न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

हाईकोर्ट ने डीजीपी, डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) और पूर्व आईजी को नोटिस जारी कर 20 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तिथि नियत की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों भाजपा नेताओं से विवाद के बाद बरिंदरजीत सिंह का तबादला एसएसपी ऊधमसिंहनगर के पद से आईआरबी बैलपड़ाव के सेनानायक पद पर कर दिया गया था। 
विज्ञापन


शासन के निर्णय की मुखालफत करते हुए इस तरह कोर्ट जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। चूंकि मामला न्यायालय में है तो इसका नियमानुसार न्यायालय में जवाब दिया जाएगा। इसके अलावा, इस पर कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, डीजी लॉ एंड ऑर्डर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें