फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: सालगिरह पर परिवार संग हरियाणा से घूमने आए थे बुजुर्ग दंपती, रात को मनाई पार्टी...सुबह मृत मिला पति

Wed, 07 Jun 2023 09:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

Nainital News: नैनीताल घूमने के बाद रात को दंतती ने शादी की सालगिरह मनाई। खाना खाने के बाद कन्हैया लाल अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह पत्नी जागी तो कन्हैया लाल को बिस्तर पर बेसुध पाया।
विज्ञापन
पर्यटक की मौत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा से नैनीताल पहुंचे बुजुर्ग दंपती ने मंगलवार की रात शादी की सालगिरह मनाई। सुबह पति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद हरियाणा निवासी कन्हैया लाल (60) अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ नैनीताल घूमने आए थे।

विज्ञापन


मंगलवार को दिन में नैनीताल घूमने के बाद रात को उन्होंने शादी की सालगिरह मनाई। खाना खाने के बाद कन्हैया लाल अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह पत्नी जागी तो कन्हैया लाल को बिस्तर पर बेसुध पाया।

Sanjeev Jeeva Murder: रुड़की में भी प्रॉपर्टी विवाद में आया था जीवा का नाम...अब सीआईयू ने फिर बढ़ाई सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और होटल के कर्मचारी उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. नेहल ने बताया कि परिजनों से पता चला कि वह कन्हैया हार्ट के मरीज थे। प्रथमदृष्टया मामला हृदयघात का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें