फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नैनीताल अंश निर्धारण खतौनी को तैयार करने में सबसे पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
- केवल 14.45 प्रतिशत ही काम पूरा हो सका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। नैनीताल जिला अंश निर्धारण खतौनी को तैयार करने में सबसे पीछे है, जबकि पिथौरागढ़ जिले ने अन्य जनपदों की तुलना में सबसे बेहतर काम किया है। यहां पर तय लक्ष्य के सापेक्ष 86 प्रतिशत काम पूरा भी हो गया है।
राज्य में अंश निर्धारण खतौनी को तैयार करने का काम चल रहा है। इसके तहत प्रदेश में 11280741 खातेदार और सहखातेदार का अलग-अलग भूमि का विवरण दर्ज किया जाना है। शासन स्तर पर इस कार्य की लगातार समीक्षा भी की जा रही है। इस कार्य में नैनीताल जिले में 1064349 खाताधारकों की अंश निर्धारण खतौनी को तैयार करना है, जिसमें अभी तक 153843 की अंश निर्धारण खतौनी बन सकी है। उत्तरकाशी की स्थिति भी ठीक नहीं है। यहां पर 387426 की बननी है, जबकि तैयार केवल 70068 की हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में 86 प्रतिशत काम पूरा
देहरादून। इस कार्य में पिथौरागढ़ जिले ने सबसे अच्छा काम किया है। यहां पर 861320 के सापेक्ष 740698 की अंश निर्धारण खतौनी बन गई है। चंपावत जिले में 83.53 और चमोली में 81.65 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। पौड़ी गढ़वाल में 74.86, अल्मोड़ा 25.06, टिहरी गढ़वाल 62.42, ऊधमसिंह नगर 48.42, देहरादून 47.29, रुद्रप्रयाग 66.74, हरिद्वार 30.84, बागेश्वर 22.97 प्रतिशत कार्य हो सका है। इस संबंध में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का कहना है कि अंश निर्धारण कार्य की समीक्षा की गई है, जहां पर कमी है उसमें सुधार करते हुए तय समय पर कार्य पूरा हो सके, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें