वह पंगूट से नैनीताल की ओर आते समय सड़क किनारे खड़ी टैक्सी से टकराकर घायल हो गए। न्यायमूर्ति शर्मा निर्मल सिंह को गिरता देख कार से उतरकर मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने निर्मल सिंह को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन के लिए एसटीएच रेफर किया तो वह अपनी कार से उन्हें हल्द्वानी ले गए।
जिला चिकित्सालय में हाईकोर्ट के चिकित्सालय के एलपी ढौडियाल, जिला चिकित्सालय की पीएमएस डॉ. तारा आर्या, डॉ. मोनिका कांडपाल, डॉ. एमएस रावत ने घायल सैनिक का उपचार किया।
साइकिलें आने पर कार सड़क किनारे खड़ी थी
मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी कोतवाल बीसी मासीवाल ने बताया कि कार यूके 01 टीए 0772 अल्मोड़ा के ग्राम बेड़जूला शहर फाटक निवासी राजेंद्र सिंह नयाल की थी। इसे उसका रिश्ते का भाई मेहरोड़ा पट्टी निवासी धाम सिंह दानी चलाता है।
घटना के समय कार सड़क किनारे खड़ी थी। तेज गति की वजह से साइकिल पर नियंत्रण न रख पाने की से साइकिलिस्ट हवलदार ही कार से टकरा गया था। मामले में पुलिस को तहरीर भी नहीं मिली है।