फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: फाटो जोन में गुजरात के पर्यटकों की जिप्सी पलटी, मधुमक्खियों के झुंड के हमला करने पर हुआ हादसा

Wed, 02 Nov 2022 08:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)

सार

करीब नौ बजे गुजरात के सूरत निवासी छह पर्यटक जिप्सी से तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में जंगल सफारी के लिए गए थे। मोटा साल के पास जंगल सफारी के दौरान अचानक जिप्सी में बैठे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
फाटाे जोन में पर्यटकों की जिप्सी पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों की जिप्सी पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हादसे में गुजरात के छह पर्यटक मामूली रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब नौ बजे गुजरात के सूरत निवासी छह पर्यटक जिप्सी से तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में जंगल सफारी के लिए गए थे। फाटो रेंजर राजकुमार ने बताया कि कंपार्टमेंट नंबर 43 के मेन रोड मोटा साल के पास जंगल सफारी के दौरान अचानक जिप्सी में बैठे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

महापंथ ट्रैक: बर्फ में 22 दिन प्लास्टिक से ढका रहा बंगाल के ट्रैकर का शव, ऐसे हुआ रेस्क्यू, तस्वीरें
विज्ञापन


मधुमक्खियों से बचने के लिए जिप्सी चालक ने जिप्सी दौड़ाई। इससे जिप्सी अनियंत्रित होकर कीचड़ वाले क्षेत्र में पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी पर्यटक को गंभीर चोट नहीं आई। सभी को मामूली रूप से खरोंचें आईं। 
विज्ञापन


मधुमक्खियों ने वनकर्मियों पर भी हमला किया। रेंजर ने बताया कि बाद में जिप्सी को ट्रैक्टर से खींचा गया और फिर पर्यटकों ने जंगल सफारी की। जंगल सफारी के बाद सभी पर्यटक लौट गए। एसडीओ प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर जानकारी ली। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।  डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले की वजह से हादसा हुआ है। किसी भी पर्यटक को गंभीर चोट नहीं आई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें