फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के इस फरमान से हजारों अभ्यर्थियों को झटका

Sat, 05 Jul 2014 04:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट के इस नए फरमान से उत्तराखंड के हजारों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


की ओर से दरोगा रैंकर्स परीक्षा पर रोक लगाने के बाद पुलिस की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।

पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के साथ पुलिस जैसे-तैसे 42 कमरों के लिए 94 कैमरे जुटा सकी थी। परीक्षा के परिणाम पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी थी।

रैंकर्स परीक्षा रविवार को शहर के ग्राफिक एरा में प्रस्तावित थी। इसके लिए 42 कमरे तय करने के साथ केंद्रों पर 94 सीसीटीवी कैमरे लगने थे।

अधिकारी कर चुके थे तैयारियों की समीक्षा

इस परीक्षा में जिले के करीब 2 हजार पुलिस कर्मी शामिल होने वाले थे।

इसके लिए एसएसपी अजय रौतेला ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की थी, जबकि डीआईजी अमित सिन्हा ने भी तैयारियों की समीक्षा की थी।

मगर तीसरे पहर परीक्षा पर रोक के आदेश का पता लगते ही तैयारियों पर विराम लगा दिया गया।

10 हजारा अभ्यर्थियों को बड़ा झटका

पिछले काफी दिनों से दरोगा बनने की तैयारी में जुटे साढ़े दस हजार अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा।

उत्तराखंड में आगामी छह जुलाई को होने वाली इस लिखित परीक्षा केलिए प्राविधिक शिक्षा परिषद व पुलिस विभाग ने पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन अब कुछ समय रुकना पड़ेगा।

उधर, उच्च न्यायालय का आदेश आते ही आईजी कार्मिक दीपम सेठ ने दोनों रेंज केडीआईजी को प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं अपने नियंत्रण में लेने के निर्देश दिए है।

रविवार को होने वाली थी परीक्षा

जिस समय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए स्थगनादेश की सूचना मिली उसी समय आईजी पीएचक्यू ने दोनों रेंज के डीआईजी को अग्रिम कार्यवाही के आदेश जारी किए।

दरअसल, रविवार को होने वाली इस परीक्षा के प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं पुलिस द्वारा बनाए गए परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों को देने थे। इसी समय न्यायालय का फैसला आ गया।

तभी आईजी पीएचक्यू ने तत्काल दोनों डीआईजी को निर्देशित किया कि प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र प्रभारियों को न दिए जाए और अपने नियंत्रण में लेकर डबल लॉक में रखे जाए।
विज्ञापन

दिन भर रही पर्चा लीक की चर्चा

गढ़वाल परिक्षेत्र के प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं देहरादून पुलिस लाईन व कुमाऊं रेंज के नैनीताल पुलिस लाईन के डबल लॉक में रखे गए हैं।

पुलिस रैंकर की लिखित परीक्षा का पर्चा लीक होने की चर्चाएं दिन भर तैरती रही। कुमाऊं से पर्चा लीक होने की खबर गढ़वाल तक पहुंची।

हालांकि ऐसी कोई बरामदगी नहीं हुई लेकिन चर्चा ने जोर पकड़े रखा। हालांकि आईजी पीएचक्यू दीपम सेठ ने इन चर्चाओं को सिरे से खारिज किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें