फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: नैनीझील में बोटिंग करना हुआ महंगा, दो गुना बढ़ा किराया, अब देने होंगे इतने रुपये

Fri, 20 Jan 2023 11:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

नैनीझील नैनीताल नगर का मुख्य आकर्षण है। यहां आने वाला पर्यटक नैनीझील में नौकायन जरूर करता है लेकिन बीते दस वर्षों से नौकायन की दरें नहीं बढ़ी थी।
विज्ञापन
नैनीताल में बोटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल भ्रमण पर आने और यहां नौकायन का लुत्फ लेने वाले सैलानियों समेत स्थानीय लोगों को भी अब नौकायन करने के लिए दो गुनी धनराशि खर्च करनी होगी। अब झील के पूरे चक्कर के 420 और आधे चक्कर के 320 रुपये देने होेंगे। दस वर्ष बाद किराए में बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में 'व्हाइट कर्फ्यू': चमोली के 47 गांव बर्फ से ढके, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, जोखिम भरा हुआ सफर

नैनीझील नैनीताल नगर का मुख्य आकर्षण है। यहां आने वाला पर्यटक नैनीझील में नौकायन जरूर करता है लेकिन बीते दस वर्षों से नौकायन की दरें नहीं बढ़ी थी। दस वर्ष पूर्व पालिका की ओर से झील के पूरे चक्कर का 210 और आधे चक्कर का 160 रुपये किराया निर्धारित किया गया था। बीते कुछ वर्षों से संगठन की ओर से इसे बढ़ाने की मांग की जा रही थी, लेकिन विरोध के चलते दरें नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Snowfall In Mussoorie: बर्फबारी के बाद चांदी सी दमकी पहाड़ों की रानी, खूबसूरत तस्वीरें देखकर आना चाहेंगे यहां

इस वर्ष पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा गया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। पालिका के प्रस्ताव के क्रम में किराया दो गुना कर दिया गया है। ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि किराए का गजट नोटिफिकेशन किया जा चुका है। पालिका की ओर से लाइसेंस शुल्क भी एक हजार से बढ़ाकर दो हजार कर दिया गया है। इससे पालिका की करीब 12 से 15 लाख रुपये की आय होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें