20 मिनट रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को निकाला
सूचना के बाद मौके पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चालाया। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने बताया कि 100 फीट गहरी खाई में 20 मिनट तक रेस्क्यू चलाकर कार में सवार पांचों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
बताया कि कार में सवार लोगों को गुम चोट आई हैं। उपचार के लिए उनको निजी वाहन से हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान प्रत्यक्ष दर्शी ज्योलीकोट निवासी सतीश टम्टा व स्थानीय युवक भी बचाव कार्य में जुटे रहे।