सभी यात्रियों को बस से सकुशल निकाल लिया गया है। महिला यात्री मीना ने बताया कि वह बैलपड़ाव से रामनगर के लिए बैठी थी। आरोप है कि बस चालक तेज गति और लापरवाही से बस को चला रहा था। बैलपड़ाव चौकी प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि बस में चालक अमन खान, परिचालक हसमुददीन से पूछताछ की जा रही है। बस को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।