फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajpal Yadav: हरिद्वार पहुंचे एक्टर राजपाल यादव, दक्षिण काली मंदिर में किया रुद्राभिषेक

Sun, 27 Aug 2023 05:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

राजपाल यादव ने कहा कि हरिद्वार से मेरा पुराना नाता है। मैं शूटिंग के लिए यहां आया हूं और इसके साथ ही मंदिर में दर्शन करने का मौका मिला ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
हरिद्वार में पूजा अर्चना करते एक्टर राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री दक्षिण काली मंदिर में चल रहे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के विशेष शिव अनुष्ठान में रविवार को उत्तर प्रदेश की मंत्री व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मोर्य और बाॅलीवुड अभिनेता राजपाल यादव शामिल हुए। दोनों ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में रुद्राभिषेक कर देश की खुशहाली की कामना की। इससे पहले दोनों का माता की चुनरी व नारियल भेंटकर स्वागत किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... साल में सिर्फ एक बार रक्षाबंधन के दिन खुलता है यह मंदिर, रोचक है इसकी कहानी
 
मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि लोक कल्याण के लिए कठिन अनुष्ठान कर रहे स्वामी कैलाशानंद गिरी तपस्वी और आदर्श संत हैं। उनकी साधना के फलस्वरूप देश विकास के नए सोपान तय करेगा और सभी का जीवन खुशहाल होगा। अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि वे जब भी उत्तराखंड आते हैं तो श्री दक्षिण काली के दर्शन कर स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद अवश्य लेते हैं। कहा कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड में शूटिंग के लिए अनेक शानदार लोकेशन हैं। फिल्म निर्माताओं को इसका लाभ उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि सभी के आराध्य भगवान शिव सदैव कल्याण करते हैं। समर्पण भावना से किए जाने वाले रुद्राभिषेक से प्रसन्न होकर भगवान शिव अपने भक्त के सभी कष्ट हर लेते हैं। इस दौरान स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, स्वामी लाल बाबा, आचार्य पवन दत्त मिश्रा, आचार्य प्रमोद पांडे, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, चेतन शर्मा, राजू शुक्ला, अनुराग वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें