फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कचरे से कमाए आठ लाख रुपये, चारधाम यात्रा समापन पर चलाया गया सफाई अभियान

Thu, 21 Nov 2024 10:48 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद नगर पंचायत की ओर से 50 पर्यावरण मित्रों की तैनाती कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यावरण मित्रों ने डेढ़ टन अजैविक कचरे का संग्रहण किया।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत बदरीनाथ ने धाम के कपाट बंद होने के बाद दो दिवसीय गहन स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पंचायत की ओर से विभिन्न स्थानों से डेढ़ टन अजैविक कचरे का संग्रहण किया, जबकि पूरे यात्रा काल के दौरान अजैविक कचरे का निस्तारण कर आठ लाख की आय अर्जित की है।

बदरीनाथ नगर क्षेत्र के साथ ही मंदिर में सफाई की जिम्मेदारी निभाई गई। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद नगर पंचायत की ओर से 50 पर्यावरण मित्रों की तैनाती कर गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पंचायत की ओर से मंदिर परिसर के साथ ही ब्रह्म कपाल, आस्था पथ, तप्त कुंड, मुख्य बाजार के साथ माणा गांव में भी सफाई अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 38 वें राष्ट्रीय खेल...कई बाधाएं पार, अब 24 नवंबर का इंतजार, आज रुद्रपुर दौर पर विशेष प्रमुख सचिव

पर्यावरण मित्रों ने डेढ़ टन अजैविक कचरे का संग्रहण किया। यात्रा काल में नगर पंचायत ने 180.70 टन कूड़ा एकत्रित किया, 110.97 टन कचरे का विपणन कर आठ लाख की कमाई की गई। पंचायत ने 29.82 लाख की आय माणा पार्किंग, 1.03 करोड़ ईको शुल्क, 28 लाख की आय हेलिकाप्टर संचालन और आठ लाख की आय यूजेज चार्जेज से की है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें