नौ नगर निगमों में ओबीसी के लिए दो सीटों का प्रस्ताव
एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने सरकार को जो रिपोर्ट सौंपी थी, उसमें नौ नगर निगमों में कुल 21,50,227 की आबादी बताई गई है। इनमें से अनुसूचित जाति की 2,69,364 आबादी के हिसाब से एससी की एक सीट 3,88,135 आबादी के हिसाब से ओबीसी की दो सीटें और 14,80,532 आबादी के हिसाब से जनरल की छह मेयर सीटें रखने की सिफारिश की गई है। इन सभी नौ सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण भी लागू होगा, जिसके तहत इस बार दो या तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में जंगल की आग बेकाबू: 930 घटनाओं में पांच की मौत, मोर्चे पर NDRF को भी उतारा, ये है सरकार की तैयारी
हम निकाय चुनाव से जुड़ीं अपनी सभी प्रक्रियाएं विभागीय स्तर पर पूरी कर रहे हैं। तैयारी पूरी होने के बाद चुनाव की ओर बढ़ेंगे। समय से चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है। -प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री, शहरी विकास एवं आवास