फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नबील अध्यक्ष और डीएम लखेड़ा बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
केवि शिक्षक संघ के 25वें द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ का 25वां द्विवार्षिक अधिवेशन केंद्रीय विद्यालय नंबर-2, हाथीबड़कला में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। शिक्षकों ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नबील अहमद को सौंपी गई। जबकि डीएम लखेड़ा पर पांचवीं बार महासचिव पद पर विजेता रहे।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में डीपी थपलियाल और निधि चंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर नवीन चौधरी, गुमान सिंह, नवीन वडेरा, मंजीत सिंह और एपी सिंह को जिम्मेदारी दी गई। सहायक महासचिव के पद पर ललित कुमार, उदय चौधरी, धीरेंद्र सिरोही, संजय शर्मा, रामचंद्र और कुलदीप चुने गए। वहीं, बीएस भंडारी को मुख्यालय सहायक महासचिव बनाया गया। धर्मेंद्र सिंह को संगठन सचिव, स्वीटी को प्रेस व प्रकाशन सचिव, पूजा कुमारी को जनसंपर्क सचिव और आरपी त्रिपाठी को शैक्षणिक सचिव चुना गया। इसके अलावा अंजू रावत को कल्याण सचिव, राजेंद्र एस भंडारी को कोषाध्यक्ष और चरण सिंह को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संजय पंत ऑडिटर-1 और निखिल कुमार ऑडिटर-2 चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें