फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 20 हजार रुपये का इनामी जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत विहार पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी जालसाज को गिरफ्तार किया है। जालसाज करीब एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने बताया कि पिछले साल ऊषा शर्मा निवासी विजय पार्क एक्सटेंशन ने शिकायत की थी। आरोप था कि सत्तार नाम के एक व्यक्ति ने उनके पति के नाम की पावर ऑफ अटॉर्नी फर्जी तरीके से बनाकर उनकी जमीन बेच डाली। आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर तलाश की लेकिन वह फरार हो गया। पिछले दिनों आरोपी सत्तार पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार रात को मुखबिर की सूचना पर सत्तार निवासी पठानपुरा, मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें