फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डेढ़ किलो चरस के साथ टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से डेढ़ किलो से अधिक चरस बरामद हुई है। आरोपी टैक्सी चलाता है और खुद चरस तैयार कर देहरादून बेचने आता है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि नशा तस्करों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच पता चला कि एक व्यक्ति चकराता से देहरादून चरस लेकर आ रहा है। मुखबिरों की सूचना के आधार पर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस ने बुधवार दोपहर दून मेडिकल कॉलेज के मेन गेट के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग पर छापा मारा। यहां एक संदिग्ध युवक खड़ा था। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनोज शर्मा निवासी बायला, चकराता बताया। चरस की कुल मात्रा 1.508 ग्राम है। उसने पुलिस को बताया कि वह चरस अपने गांव में तैयार करता है। इसके देहरादून में अच्छे दाम मिलते हैं। लिहाजा वह दून में एजेंटों को चरस बेचता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि वह चरस किसे देने आया था, अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को पूछताछ में कुछ संदिग्धों के नाम पता चले हैं। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें