फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यातायात पुलिस ने सीज किए 27 स्कूली बच्चों के वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ एसपी यातायात सख्त रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने पहले स्कूलों को पत्र लिख बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करने की अपील की। वहीं, सोमवार को ऑपरेशन मोर्निंग स्टॉर्म चलाया। इसके तहत 27 वाहनों को सीज किया और बच्चों के अभिभावकों से 25-25 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

बता दें कि यातायात पुलिस कई दिनों से नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक को लेकर अभियान चला रही है। पहले भी कई नाबालिगों के वाहन सीज कर उनके अभिभावकों से जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा एसपी यातायात अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने स्कूलों को पत्र भी लिखे। कुछ लोग तो इससे जागरूक हुए लेकिन अधिकांश लोग अभी भी नाबालिगों को वाहन पकड़ा रहे हैं। जिसके चलते यातायात पुलिस ने ऑपरेशन मॉर्निंग स्टॉर्म चलाया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की। जिसके तहत 53 वाहनों के चालान किए गए।

यातायात पुलिस के इस प्रयास की काफी सराहना हो रही है। स्कूल प्रशासन खुद पुलिस को बुला रहे हैं और नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय प्रह्लाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें