फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रायपुर थानाध्यक्ष कुंदनराम के अनुसार युवती ने शिकायत में बताया कि वह दून में एक फ्लैट में काम करती थी। उसी फ्लैट में सुमित कुमार निवासी आंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड डालनवाला कुत्ते को घुमाने का काम करता था। पीड़िता ने बताया कि सुमित कुमार ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में उसे पता चला कि सुमित शादीशुदा है। इसके बाद उसने आरोपी से मिलना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भी किसी न किसी बहाने उसने अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसी दौरान पीड़िता दो माह की गर्भवती भी हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी सुमित कुमार को रविवार को ऋषिनगर चौक सहस्रधारा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें