अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2023 के तहत सेवन सिस्टर राज्यों के छात्रों ने मसूरी के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान एबीवीपी ने छात्रों का ढोल और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
अरुणाचल, मेघालय, असोम, त्रिपुरा, मणीपुर, नागालैंड, मिजोरम राज्यों से एबीवीपी के 25 छात्रों का दल मसूरी पहुंचा। कुलड़ी राधाकृष्ण मंदिर में स्वागत समारोह में भाजपा और एबीवीपी ने छात्रों को उत्तराखंड की संस्कृति, बोली, रहन-सहन, खानपान की जानकारी दी। इस दौरान एबीवीपी के पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, ओपी उनियाल, सभासद अरविंद सेमवाल, कैलाश बिष्ट, संदीपन किशोर सिन्हा, जायलेन, रितिक कैंत्यूरा, दिनेश, कुशाल सिंह राणा, सतीश चंद्र ढौंढियाल, सुमित भंडारी आदि मौजूद रहे।