फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए सवा लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर एक व्यक्ति के खाते से सवा लाख रुपये उड़ा लिए। शिकायत के बाद कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंट कोतवाली प्रभारी ने बताया कि राजेंद्र नगर निवासी दिनेश कुमार पांडे ने शिकायत दर्ज करवाई। बताया कि वह कुछ समान खरीदने के लिए अमेजन कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर रहे थे। जब उन्होंने एक नंबर पर कॉल किया तो उसने समान को जल्द पहुंचाने के लिए पांच रुपये भेजने को कहा। साथ ही एनी डेस्ट एप डाउनलोड करने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि एप डाउनलोड करने के बाद उसने क्रेडिट कार्ड नंबर आदि की डिटेल भी मांगी, जो उन्होंने दे दी। इसके बाद उनके खाते से पांच बार में एक लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए। कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें