फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Iटिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में भी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना
विज्ञापन

I
Iअगले 24 घंटे में देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में भी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। भारी बारिश व बर्फबारी के मद्देनजर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।I
विज्ञापन

Iमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर परेशान कर सकती है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, हिमस्खलन हो सकता है। जिसे देखते हुए शासन-प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। दूसरी ओर मौसम के बदले मिजाज के चलते मंगलवार को पवतीय इलाकों के साथ मैदानों में बारिश हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सतपुली में 12.5 मिमी, कोटद्वार में 4.5 मिमी, थेलीसैंण में 4.5 मिमी, लैंसडौन में 3.5 मिमी, देहरादून के रायवाला में 3.5 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें