फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजधानी दून समेत मैदान व पहाड़ों में महसूस हुए भूकंप के झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमंगलवार को दाेपहर ढाई बजे पड़ोसी देश नेपाल में आया था भूकंप
विज्ञापन

I
Iपड़ोसी देश नेपाल के गोत्री बजूरा में मंगलवार को दोपहर ढाई बजे आए भूकंप के झटके राजधानी दून के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता नेपाल में रिक्टर स्केल पर जहां 5.4 रही। वहीं, राजधानी के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक भूकंप का असर थोड़ा कम रहा।I
I
I
Iवाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के पूर्व वरिष्ठ भूकंप वैज्ञानिक डॉ. सुशील रुहेला ने बताया कि भू-गर्भ में इंडियन प्लेट यूरेशियन प्लेट की ओर चार से पांच सेंटीमीटर हर साल खिसक रही है। जिसके चलते भूगर्भ में लगातार हलचल होने के साथ ही बड़े पैमाने पर उर्जा निकल रही है। इसी भूगर्भीय हलचल के चलते समय-समय पर हिमालयन क्षेत्रों में भूकंप आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iबता दें कि देश भूकंप के लिहाज से कितना संवेदनशील है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 2022 में पूरे देश में 948 भूकंप आए। जिनमें से 240 भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता इतनी थी कि धरती हिल गई थी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें