फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend: मसूरी में वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का हुजूम, पैक हुए अधिकांश होटल, नहीं मिल रहे कमरे

Sun, 18 Jun 2023 03:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

मालरोड सहित आसपास के होटल करीब 100 फीसदी पर्यटकों से पैक हैं। वहीं, कैंपटी रोड में बड़ी मुश्किल से एक होटल में कमरा मिला है।
विज्ञापन
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड पर शहर में बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। शनिवार को भी यहां 95 फीसदी होटल पैक रहे। देर शाम तक पर्यटकों का मसूरी आने का सिलसिला जारी रहा। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि मालरोड सहित आसपास के होटल करीब 100 फीसदी पर्यटकों से पैक हैं।

विज्ञापन


कहा कि पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था पहले से अच्छी है, जिसका लाभ शहर के होटलियर को मिल रहा है। गांधी चौक पहुंचे दिल्ली के पर्यटक शौर्य चतुर्वेदी ने बताया कि परिवार के साथ मसूरी घुमने पहुंचे हैं लेकिन आसपास के कई होटलों में कमरा नहीं मिल रहा है।

वहीं, हरियाणा से आए पर्यटक हरजिंदर सिंह ने कहा कि मसूरी में होटल पैक हो गए हैं। कैंपटी रोड में बड़ी मुश्किल से एक होटल में कमरा मिला है। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं। सड़कें संकरी होने के कारण ट्रैफिक संभालने में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें