फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं, ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी हिदायत

Sun, 18 Jun 2023 02:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में झोंकेदार हवाएं चलने, हल्की बारिश, तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
विज्ञापन
गंगोत्री धाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कई जिलों में बारिश हुई तो कई जगह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के कई स्थानों पर 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार बताए थे।

गंगोत्री सहित गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को प्रदेश में झोंकेदार हवाएं चलने, हल्की बारिश, तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, प्रदेश के कई स्थानों पर 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। हिदायत देते हुए कहा, मौसम खराब होने के दौरान खुले में रहने के बजाय लोग पक्के घरों में रहें।
विज्ञापन


कहां कैसा है मौसम का मिजाज
-गंगोत्री धाम में बारिश शुरू, जनपद मुख्यालय में छाए घने बादल। 
-ऋषिकेश में बादल छाए, बारिश के आसार
-विकासनगर में आसमान पर छाए हैं बादल
-टिहरी में शुरू हुई रिमझिम बारिश
- श्रीनगर में तड़के से रूक रूक कर हो रही बारिश
-तहसील डोईवाला में हल्की बारिश।
-ऋषिकेश, सदर, चकराता में हल्की बूंदाबांदी ,
-तहसील विकासनगर, कालसी,  तहसील  ट्यूनी एवं उप तहसील मसूरी में बादल छाए

ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  पुरोला में 23 दिन बाद खुली समुदाय विशेष के व्यापारियों की दुकानें, प्रशासन ने हटाई धारा 144
विज्ञापन


-पिथौरागढ़ में बादल
-ज्योलीकोट में बारिश होने से मौसम में ठंडक
-रुद्रपुर में हुई बूंदाबांदी
-अल्मोड़ा में बादल
-रामनगर में हल्की बारिश
-नैनीताल में बारिश
-बाजपुर में बूंदाबांदी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें