फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी: चटख धूप खिली, चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

Tue, 20 Oct 2026 09:32 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

अक्तूबर में पहाड़ों की रानी मसूरी का मौसम पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। साफ आसमान के बीच हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां चमक रही हैं, तो दिन की गुनगुनी धूप और पहाड़ों की ठंडी हवा सैलानियों के अनुभव को खास बना रही है।
विज्ञापन
हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। साफ आसमान के साथ दूर-दूर तक फैली हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां चमकती नजर आ रही हैं। अक्तूबर-नवंबर का महीना पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता निहारने के लिए खास माना जाता है।

शहर के विभिन्न पर्यटक स्थलों से हिमालय की विहंगम चोटियों का मनमोहक दृश्य देखने को मिल रहा है। साफ मौसम में बर्फ से ढकी पर्वत शृंखलाएं दूर से ही चमकती दिखाई देती हैं। पर्यटक दूरबीन के साथ इन प्राकृतिक नजारों को देख रहे हैं और अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। पहाड़ों की ठंडी हवा और गुनगुनी धूप का अनूठा संगम पर्यटकों के लिए खास अनुभव बन रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होने के बावजूद दिन में खिलने वाली धूप लोगों को राहत देती है।

स्थानीय होटल प्रबंधक कुशाल सिंह और अरविंद सेमवाल ने बताया कि अक्तूबर-नवंबर में पहाड़ों पर गुनगुनी धूप खिलने से ठंड से राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने पर हिमालय की बर्फीली चोटियां और आसपास की वादियां बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि इन दिनों उत्तराखंड में मौसम साफ है। ठंड के साथ गुनगुनी धूप हो रही है, जो घूमने के लिए आदर्श है।

बुद्धा टेंपल मार्ग से अटल उद्यान तक जाम

लंबे सप्ताहांत के चलते सोमवार को मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई और प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम लगा रहा। बुद्धा टेंपल मार्ग पर सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। लोगों ने आरोप लगाया कि यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून: किमाड़ी के जंगल में मिले कंकाल से खुलेगा मौत का राज, तीन माह से लापता युवक के कपड़ों से हुई पहचान
विज्ञापन


टीहरी बाईपास रोड, लाइब्रेरी चौक, लंढौर, मालरोड, नेहरू मार्ग, काला स्कूल चौक और अटल उद्यान मार्ग पर भी वाहन रेंगते रहे। जाम के कारण पर्यटकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में निर्धारित समय से अधिक वक्त लगा। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत ने कहा कि पुलिस बल की कमी है। जो बल मौजूद है, उसी से व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें