फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास कूच रहे मसूरी के व्यापारियों को रोका

विज्ञापन
सीएम आवास कूच करने के लिए जा रहे व्यापारियों को मसूरी डायवर्शन पर रोकती पुलिस। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को मसूरी के व्यापारियों ने पदयात्रा निकालकर सीएम आवास कूच किया। पुलिस ने मसूरी डायवर्जन पर व्यापारियों को रोक लिया। इस बीच व्यापारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को जल्द ही सीएम से मुलाकात का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर अगली एसओपी में बाजार पूरी तरह से नहीं खोले गए तो व्यापारी खुद ही बाजारों को सुबह सात से रात नौ बजे तक खोल देंगे। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के वैनर तले व्यापारी मसूरी के कुलड़ी स्थित सांई मंदिर में एकत्रित हुए। वहां से उन्होंने दून के लिए पदयात्रा शुरू की। जैसे ही पदयात्रा कर व्यापारी डायवर्जन पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। जिससे व्यापारी आक्रोशित हो गए और आगे जाने को लेकर पुलिस के साथ नोंकझोंक और धक्कामुक्की करने लग गए। पुलिस ने किसी तरह से व्यापारियों को शांत किया।
सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगली एसओपी में दुकानों और पर्यटन स्थलों को खोलने का आदेश नहीं दिया गया तो मसूरी के व्यापारी खुद ही अपनी दुकानों को खोल देंगे। इस दौरान जगजीत कुकरेजा, हरीश राव, चंडी प्रसाद सकलानी, अजय राव, देवी गोदियाल, शंभू प्रसाद, सुरेन्द्र राणा, पूरण जुयाल, केदार चौहान, बिजेन्द्र भंडारी, सतीश ढौंढियाल, सोबन सिंह, अनंत प्रकाश, सलीम अहमद, गोदावरी थापली सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही सरकार
व्यापारियों का कहना था कि कोरोना काल में सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। दुकानें बंद होने से व्यापारियों के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, लेकिन राहत के नाम पर सरकार कुछ भी नहीं कर रहे है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को एक मुश्त पांच हजार रुपये नकद राहत दी जाए। साथ ही पूरे सप्ताह दुकानों को सुबह सात से रात नौ बजे तक खोलने के लिए शासनादेश जारी किया जाए। उन्होंने पर्यटन स्थलों को जल्द खोलने, बिजली, पानी, हाउस टैक्स, म्यूटेशन सहित सभी शुल्क माफ करने, दुकानों का किराया माफ करने की भी मांग की।
----
व्यापारियों के आंदोलन को दिया समर्थन
मसूरी के व्यापारियों के आंदोलन को समाजसेवी पंडित मनीष गौनियाल और जाखन व्यापार मंडल ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल बंद होने से व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। चेतावनी दी कि जल्द सरकार की ओर से व्यापारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें