फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: शौचालय की दीवार कूदकर भागा कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया बंदी, मालरोड से दबोचा

Mon, 31 Jul 2023 08:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

देहरादून की सुद्धोवाला जेल से एक विचाराधीन कैदी को चोरी के एक मामले में मसूरी में न्यायायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। इस दौरान बंदी ने शौच आदि का बहाना बनाया।
विज्ञापन
पेशी पर लाया गया आरोपी भागा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से मसूरी कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया विचाराधीन बंदी शौचालय की दीवार कूदकर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर बंदी को मालरोड से दबोच लिया। बंदी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहरादून की सुद्धोवाला जेल से एक विचाराधीन कैदी को चोरी के एक मामले में मसूरी में न्यायायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। इस दौरान बंदी ने शौच आदि का बहाना बनाया।

पुलिस कर्मी जब उसे शौचालय ले गए तो बंदी दीवाद कूदकर मालरोड की तरफ भाग गया। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बंदी ने कोतवाली के ठीक ऊपर होटल परिसर से होते हुए मालरोड की तरफ दौड़ लगा दी। पुलिसकर्मी भी बंदी के पीछे भागे और झूलाघर के आगे से उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


Pauri News: 10वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

बंदी को कोर्ट लाने वाले एएसआई जगदीश राम ने बताया कि बंदी सोमेश कुमार ग्राम बौन उत्तरकाशी का रहने वाला है, जिस पर चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। कहा कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एएसआई जगदीश राम की शिकायत पर बंदी सोमेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पूर्व में कोतवाली मसूरी में स्कूटी चोरी के मामले में जेल में निरुद्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें