मसूरी में शिफन कोर्ट से बेघर हुए लोगों और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पालिका प्रशासन के खिलाफ गांधी चौक पर निकाली जा रही विरोध रैली को पुलिस ने रोका।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
सोमवार को निकाली गई विरोध रैली में पुलिस और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने आप पार्टी के मसूरी विधानसभा प्रभारी नवीन प्रसाली को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की जीप के आगे लेटकर पुलिस का घेराव किया और पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मसूरी नगर पालिका का घेराव किया। पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता पर गरीब विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। आप पार्टी का विरोध देखते हुए नगर पालिका परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है।
शिफन कोर्ट में सरकारी भूमि पर बस्ती बसी हुई है और कुल 84 परिवार यहां रह रहे थे। मामले में कोर्ट की ओर से जारी स्टे की अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ शुरू किया।