फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: नौ दिसंबर को एलबीएस अकादमी में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Mon, 05 Dec 2022 08:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

President Draupadi Murmu Mussoorie Visit News: एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में पोलो ग्राउंड से अकादमी तक एक आईजी स्तर के अधिकारी, दो आईपीएस और 200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौ दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 97 फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके मसूरी दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं।  

विज्ञापन


राष्ट्रपति का देहरादून दौरा: ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को कराना होगा आरटीपीसीआर टेस्ट

सोमवार को इस संबंध में अधिकारियों ने अकादमी प्रशासन के साथ बैठक की। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने अकादमी से पोलो ग्राउंड स्थित हेलीपैड तक जगह-जगह निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, नौ दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर मसूरी आएंगी। यहां राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 97 फाउंडेशन कोर्स के 455 अधिकारियों को संबोधित कर देहरादून लौट जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर पहली बार उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, ‘आशियाना’ में रुकेंगी

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में पोलो ग्राउंड से अकादमी तक एक आईजी स्तर के अधिकारी, दो आईपीएस और 200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही अन्य सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। इस बीच कुछ रूट भी डायवर्ट किए जा सकते है। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें