पुलिस सभी चारों पर्यटकों को चौकी लाइब्रेरी लेकर पहुंची, जहां युवती को समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान वह नशे के कारण अन्य पर्यटकों, पुलिसकर्मियों तथा अपने साथियों पर अनर्गल आरोप लगाने लगी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर रात का समय और महिला से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने सभी को चौकी में बैठाकर युवती की काउंसलिंग की। कुछ समय बाद जब उसका नशा कम हुआ तो चारों पर्यटकों ने अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर रवाना कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।