फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie News : मालरोड पर दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद नहीं चलेंगे माल वाहक वाहन 

Sat, 09 Jan 2021 09:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शहरी की मालरोड पर दोपहर  साढ़े 12 बजे के बाद माल वाहक वाहन नहीं चल सकेंगे। शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस प्रशासन ने विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों के साथ बैठक कर निर्णय लिया। व्यावसायिक वाहन सुबह नौ बजे से साढे़ 12 बजे तक मालरोड पर सामान की आपूर्ति कर सकेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने मसूरी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन सहित दुग्ध वाहन संचालकों के साथ बैठक की। शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह असवाल ने कहा कि मालरोड पर दुग्ध, सब्जी के वाहन सुबह साढे़ नौ बजे तक आवाजाही कर सकते हैं। वहीं, अन्य माल वाहक वाहन समय साढे़ 12 बजे तक सामान का वितरण कर शहर से बाहर चले जाएंगे।

यदि कोई वाहन स्वामी निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ  चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए शहर के सभी एसोसिएशन से सहयोग की अपील की। 
विज्ञापन


बतादें कि शहर में बड़े पैमाने पर चलने वाले माल वाहनों से जाम की समस्या बनी रहती है। इससे सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बैठक में मसूरी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश गोयल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, राजन विरमानी, विजय वाही, पवन गोयल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें