मसूरी शहर में हुई बारिश के बीच स्प्रिंग रोड पर नौ मंजिला मंदिर के निकट अचानक भूस्खलन हो गया। मार्ग पर मलबा आ जाने के कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा सम्मान
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह ही मार्ग में मलबा आया था, जिसे अब तक नहीं हटाया गया है। मलबा सड़क पर आने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है।