फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में वीकेंड पर पहुंची पर्यटकों की भीङ, शहर में दिनभर लगे ट्रेफिक जाम से पर्यटक रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार, रविवार के साथ सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश के चलते मसूरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर के करीब 95 फीसदी होटल पर्यटकों से पैक हो चुके हैं। जिससे होटल व्यवसायियों के चेहरे पर एक बार फिर से चमक देखने को मिल रही है। हालांकि, वीकेंड को देखते हुए पुलिस की ओर से यातायात को लेकर पहले से कोई प्लान तैयार न करने के कारण शनिवार को दिनभर पर्यटकों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। पूरा दिन देहरादून-मसूरी मार्ग से लेकर मसूरी शहर के चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान कहीं भी पुलिसकर्मी ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए नजर नहीं आए।
विज्ञापन

मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि शनिवार और रविवार के लिए शहर के 95 फीसदी से अधिक होटल पर्यटकों से पैक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद मसूरी में पर्यटकों की ऐसी भीड़ देखने को मिल रही है। बारिश के चलते पिछले कुछ समय से पर्यटकों की संख्या में कमी आ गई थी। उन्होंने बताया कि शहर में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पर्यटक उमड़े हैं। लेकिन, मसूरी पहुंचते ही पर्यटकों को जाम से दो चार होना पड़ रहा है। शनिवार को शहर के गांधी चौक से लेकर किंग्रेग-जेपी बैंड तक करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा। वहीं, भगत सिंह चौक, मैसानिक लॉज, बस स्टैंड, लंढौर मलिंगार चौक, गांधी चौक से लेकर कैंपटी रोड में भी बार-बार लंबा जाम लगता रहा। भीषण जाम के कारण यहां मिनटों की दूरी घंटों में तय की जा रही थी। इस दौरान कहीं भी पुलिस के जवान नही दिखाई दिए।
मसूरी में पर्यटकों के उमड़ने की जानकारी है। लोगों को जाम से न जूझना पड़े और शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए मसूरी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें