फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नए साल के जश्न को मसूरी तैयार, होटलियर और पुलिस ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशहर के अधिकांश होटल, होमस्टे एडवांस में कर लिए गए बुकI
विज्ञापन




नए साल के जश्न के लिए मसूरी पूरी तरह से तैयार है। शहर के अधिकांश होटल, होम स्टे पर्यटकों से एडवांस बुक हो गए। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं पुलिस ने भी किसी प्रकार के हुड़दंग से निपटने के लिए कमर कस ली है। वीकेंड पर शहर में सुबह से पर्यटकों का तांता लगा रहा जिससे शहर के चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। जाम खोलने के लिए पुलिस ने ठंड में भी खूब पसीना बहाया।



शहर के होटलों की शनिवार तक 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। शहर को नए साल के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह से सजाया गया है। शहर को विशेष प्रकार की लाइटिंग से सजाया गया। होटलों में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए व्यवस्था की गई है। कपल के लिए होटल रूम और खाने के लिए विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं। मसूरी होटल एसोशिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार तक होटलों में एडवांस बुकिंग पचास फीसदी तक रही लेकिन 31 दिसंबर की दोपहर बाद तक संख्या बढंने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ मसूरी अनिल जोशी ने बताया कि शहर में नए साल पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ पीएसी तैनात की गई। कहा, देर रात तक शहर में पुलिस गश्त करेगी, शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पुलिस कोल्हूखेत, मैगी प्वाइंट में एल्कोहल मीटर से चेकिंग की जाएगी। बताया कि शहर में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने पर गज्जी बैंड, लाइब्रेरी, मलिंगार चौक सहित अन्य मार्गों पर रूट वनवे और डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें