फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: रात में बंद रहेगा मसूरी-देहरादून मार्ग, इस समय अति आवश्यक सेवा वाहनों को ही दी गई छूट

Wed, 22 Jul 2026 10:45 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

भारी बारिश के कारण पानी वाले बैंड क्षेत्र में सड़क क्षतिग्रस्त होने पर 20 जुलाई को मार्ग को बंद कर दिया गया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्से की अस्थायी मरम्मत और मार्ग से अवरोध हटाने के बाद अब इसे यातायात के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद प्रशासन ने बुधवार से वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक केवल अति आवश्यक वाहनों को ही मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी।

विज्ञापन


भारी बारिश के कारण पानी वाले बैंड क्षेत्र में सड़क क्षतिग्रस्त होने पर 20 जुलाई को मार्ग को बंद कर दिया गया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्से की अस्थायी मरम्मत और मार्ग से अवरोध हटाने के बाद अब इसे यातायात के लिए खोल दिया गया है।

Dehradun: देहराखास में वारदात; कारोबारी की घर में घुसकर की हत्या, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी पकड़ा
विज्ञापन


उप जिला मजिस्ट्रेट राहुल आनंद द्वारा जारी आदेश में कोतवाली मसूरी और राजपुर थाना पुलिस को मार्ग पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक केवल एंबुलेंस, आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य आवश्यक वाहनों को ही मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


उप जिला मजिस्ट्रेट ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और मरम्मत कार्य जारी रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें