फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी : कई जगह गिरे बोल्डर, घरों को खतरा

विज्ञापन
मसूरी में सड़क पर आया मलबा। - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
शहर में हो रही बारिश से कई जगह सड़क पर मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार देर रात वुडस्टॉक स्कूल के पास पुश्ता गिरने से लंढौर-धनोल्टी मार्ग बंद हो गया। इससे आवासीय भवन को भी खतरा खड़ा हो गया है। पुश्ते के साथ कई पेड़ भी गिर गए। इससे सड़क खोलने में कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों को करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर टिहरी बाईपास रोड होकर शहर आना पड़ रहा है। वहीं, लंढौर से बाटाघाट जाने के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं, मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी धार की पहाड़ी नासूर बन चुकी है। इस पहाड़ी से बारिश होते ही बोल्डर और मलबा लगातार सड़क पर आ रहा है, जिससे मसूरी आने वाले सैलानियों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोनिवि ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी तैनात कर दी है। वहीं, विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने बताया कि वुडस्टॉक के पास भारी भरकम पुश्ता और पेड़ गिरने से मार्ग खोलने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि मौके पर जेसीबी लगी हुई है। देर शाम तक रास्ता खुलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें