मध्यप्रदेश की महिला पर्यटक को पर्स लौटाता पुलिसकर्मी।
- फोटो : MUSSOORIE
पुलिस को मालरोड पर गश्त के दौरान एक महिला पर्यटक का पर्स मिला। पर्स में मिली आईडी और अन्य पहचानपत्रों से पर्यटक का पुलिस ने फोन नंबर लिया और कोतवाली बुलाकर पर्स लौटा दिया। पर्यटक ने पुलिस की ईमानदारी की सराहना की। शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि कांस्टेबल मनोज शाह को एक महिला पर्यटक का पर्स मिला था। पर्स में आईडी, विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, सोने के कुंडल तथा कुछ रुपये थे। पर्स में मिली आईडी और फोन नंबर से पता चला कि पर्स शिवांगी जावरे निवासी छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश का है। वह परिजनों के साथ मसूरी घूमने आईं हैं। इस पर महिला पर्यटक को कोतवाली बुलाकर पर्स और सामान लौटा दिया गया।