फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम फंड गड़बड़ी: हिस्ट्रीशीटर से लेकर कई बड़े रईसों ने जमा की थी रकम, खेल से एक-एक कर उठ रहा पर्दा

Sat, 28 Jan 2023 10:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

मुस्लिम फंड संचालक करोड़ों रुपये के काले धन को संस्था में जमा कर सफेद करने का खेल भी करता था। इसी फेर में वह फंस गया और साढ़े पांच करोड़ की रकम ठगों को दे डाली। शहर में चल रहे अन्य मुस्लिम फंड संचालकों पर भी लोगों का शक गहराने लगा है। जबकि सोशल मीडिया पर जल्द ही उनके भागने की भी अफवाह भी उड़ रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों रुपये के गबन के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े मुस्लिम फंड संचालक अब्दुल रज्जाक के खेल से एक-एक कर पर्दा उठ रहा है। हजारों लोगों की रकम जमा कर उस पर बैंकों से मिलने वाले लाखों रुपये के ब्याज से अपनी संपत्ति तो जोड़ ही रहा था। जबकि काले धन केे सफेद करने का खेल भी किया जाता था।

विज्ञापन


एक हिस्ट्रीशीटर से लेकर कई बड़े कारोबारियों की मोटी रकम भी मुस्लिम फंड में जमा थी। जाहिर है कि ये रकम भी सफेद करने के लिए जमा कराई गई थी। शहर में चल रहे अन्य मुस्लिम फंड संचालकों पर भी लोगों का शक गहराने लगा है। जबकि सोशल मीडिया पर जल्द ही उनके भागने की भी अफवाह भी उड़ रही है।

करीब ढाई दशक से अब्दुल रज्जाक मुस्लिम फंड का संचालन कर रहा था। इस संस्था की शुरुआत करते ही उसके दिन बदलने शुरू हो गए थे। देखते देखते रज्जाक ने मुस्लिम फंड के जरिये अपनी करोड़ों रुपये की संपत्ति जोड़ ली। बताया गया कि मुस्लिम फंड में जाम होने वाली लोगों की रकम को बैंक में जमा कर हर महीने लाखों रुपये का ब्याज लेकर उससे जमीनों की खरीद-फरोख्त का धंधा अपने साथियों के साथ करता था। शुक्रवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो सभी चौंक गए।

Trending Videos
विज्ञापन

मोटी रकम जमा करने वाले भी पुलिस के रडार पर
मुस्लिम फंड संचालक करोड़ों रुपये के काले धन को संस्था में जमा कर सफेद करने का खेल भी करता था। इसी फेर में वह फंस गया और साढ़े पांच करोड़ की रकम ठगों को दे डाली। सूत्र बताते हैं कि शहर के एक हिस्ट्रीशीटर से लेकर कई बड़े कारोबारियों से लेकर कई कांग्रेसी नेताओं की मोटी रकम मुस्लिम फंड में जमा थी। लेकिन रज्जाक के भागने के बाद कोई सामने नहीं आया। इससे उनके पोल खुल सकती थी और काले धन को सफेद करवाने के राज से भी पर्दा उठ सकता था।

ये भी पढ़ें...Haldwani: पत्नी को उतारा मौत के घाट, पैरोल पर छूट कर आया तो बेटी के खून का बना प्यासा, पीड़िता ने बताई आपबीती

बहरहाल, अब पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। लेकिन जांच अभी चल रही है। मोटी रकम जमा करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं। जिनसे पूछताछ की जा सकती है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी का कहना है कि जांच चल रही है। जरूरत पड़ने पर सभी से पूछताछ की जाएगी। मोटी रकम जमा करने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें