मोटी रकम जमा करने वाले भी पुलिस के रडार पर
मुस्लिम फंड संचालक करोड़ों रुपये के काले धन को संस्था में जमा कर सफेद करने का खेल भी करता था। इसी फेर में वह फंस गया और साढ़े पांच करोड़ की रकम ठगों को दे डाली। सूत्र बताते हैं कि शहर के एक हिस्ट्रीशीटर से लेकर कई बड़े कारोबारियों से लेकर कई कांग्रेसी नेताओं की मोटी रकम मुस्लिम फंड में जमा थी। लेकिन रज्जाक के भागने के बाद कोई सामने नहीं आया। इससे उनके पोल खुल सकती थी और काले धन को सफेद करवाने के राज से भी पर्दा उठ सकता था।
ये भी पढ़ें...Haldwani: पत्नी को उतारा मौत के घाट, पैरोल पर छूट कर आया तो बेटी के खून का बना प्यासा, पीड़िता ने बताई आपबीती
बहरहाल, अब पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। लेकिन जांच अभी चल रही है। मोटी रकम जमा करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं। जिनसे पूछताछ की जा सकती है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी का कहना है कि जांच चल रही है। जरूरत पड़ने पर सभी से पूछताछ की जाएगी। मोटी रकम जमा करने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी।