हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की रहने वाली एक महिला ने रविवार को अपने परिजनों के साथ हरिद्वार पहुंचकर नारायणी शिला पर भूत प्रेत उतारने के लिए कर्मकांड किया।
इस दौरान पितृमुक्ति पूजा के साथ ही हवन यज्ञ भी कराया गया। दोपहर बाद हरिद्वार पहुंची महिला के साथ उसके परिजन और बहनोई भी आए हुए थे।
इस दौरान महिला ने अपना नाम परवीन खान बताया लेकिन अन्य पहचान छिपाए रखी। नारायणी शिला के पुरोहित मनोज त्रिपाठी और पुरोहित कैलाश पाठक ने पितृ मुक्ति की पूजा और अन्य कर्मकांड संपन्न कराए।